UttarakhandBig News

भू-कानून का किया उल्लंघन तो होगी कार्रवाई, CS ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में भू कानून से जुड़ी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और भू कानून के तहत भूमि खरीद-फरोख्त या भूमि की खरीद से संबंधित अनुमति के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

भू-कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में जिलधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर भूमि का उपयोग विशेष प्रयोजन के लिए अनुमत है, लेकिन उस भूमि का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए नहीं किया जाता है तो उस स्थिति में भी कड़ी कार्रवाई की जाए.

हरिद्वार और नैनीताल जिले के DM से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देशित किया कि अगर भू-कानून का उल्लंघन होता है तो ZALR एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया जाए. राज्य के 11 जिलों से भूमि कानून से सम्बंधित रिपोर्ट प्राप्त की. इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल जिले से मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button