Big NewsPithoragarh

पिथौरागढ़ : काम से घर लौट रहा था मजदूर, पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत

पिथौरागढ़ जिले में एक मजदूर की पैर फिसकर गिरने से मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मजदूर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत

पिथौरागढ़ में काम से घर लौट रहे एक मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मजदूर का शव रास्ते में गिरा हुआ मिला। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

काम से अपने घर को लौट रहा था मजदूर

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पांभै गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। जो कि मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वो पिथौरागढ़ से रात को काम से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान पौंण के पास बने पैदल रास्ते में पैर फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर के चार बच्चे हैं। मजदूर अपने घर में एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने प्रशासन से मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button