Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, अधिकारियों से ली कार्य प्रगति की रिपोर्ट

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड के पास चल रहे सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने ब्रिडकुल केअधिकारियों सेकार्य प्रगति की रिपोर्ट ली।

कुमाऊं कमिश्नर ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा की ब्रिडकुल द्वारा रामपुर रोड सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो की 21 किलोमीटर लंबी है। इसकी लागत 58 करोड़ रुपए है।

दिसंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया सड़क चौड़ीकरण का कार्य दिसंबर तक पूरा होना है। दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण हो रही है। ऐसे में इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि ट्रैफिक से निजात मिल सके।

अधिकारियों से ली कार्य प्रगति की रिपोर्ट

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने से काफी हद तक ट्रैफिक की समस्या भी दूर हो जाएगी। सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो इसको लेकर भी उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें