Koffee with Karan 8: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 जल्द दस्तक देने वाला है। खबरों की माने तो इस चाट शो में पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होने वाले है।
ऐसे में शो का पहले प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। जिसमें दीपिका और रणवीर अपनी लाइफ के कुछ सीक्रेट शेयर करते दिखाई दे रहे है। फैंस इस पहले एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड है।
2015 में कपल ने की गुपचुप सगाई
टॉक शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई राज खोलते हुए नज़र आ रहे है। इस प्रोमो में वो बताते है की उन्होंने साल 2015 में गुपचुप सगाई की थी। इस बात का खुलासा उन्होंने टॉक शो में किया। साथ ही वो आगे एपिसोड में और भी राज खोलते हुए नज़र आएंगे।
दीपवीर ब्लैकआउटफिट में आए नजर
प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। तो वहीं शो के होस्ट करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में नज़र आए। कारन रणवीर की तारीफ भी करते हुए दिखाई दे रहे है। शो का सेट भी ब्लैक और व्हाइट थीम का था।
ऋतिक के साथ है सबसे बेस्ट केमिस्ट्री
इस प्रोमो वीडियो में करण दीपिका से सवाल पूछते है। उन्होंने पुछा की पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी किस अभिनेता के साथ सबसे अच्छी केमिस्ट्री है।
इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा ऋतिक रोशन के साथ उनकी केमिस्ट्री सबसे अच्छी है। बता दें की दीपिका और ऋतिक की जोड़ी फिल्म ‘फाइटर’ में दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।