देहरादून, संवाददाता – धरती की जन्नत लगातार जहन्नुम में तब्दील हो रही है। आलम ये है कि अलगाववादियों के हाथियार स्कूली छात्र-छात्रांए बन गई है।
ऐस में कश्मीर का कसूरवार काग्रेस ने भाजपा को ठहराया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भाजपा की नीतियों के चलते ही कश्मीर के हालात खराब हो रहे हैं। किशोर ने कहा कि अब स्कूली बच्चे भी स्कूल ने जा कर सैन्यबलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की नीतियों कश्मीर मे कितनी नाकामयाब हैं।
भाजपा की नीतियों को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि वे जिलाधिकारी के मार्फत केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित करेंगे ताकि दोजख में तब्दील होते कश्मीर को बचाया जा सके।