Entertainment

अनंत-राधिका की शादी के बीच Iscon Temple पहुंची हॉलीवुड मॉडल Kim Kardashian, तस्वीरें वायरल

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। जिसमें देश-विदेश से मेहमानों को बुलाया गया है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस और मॉडल किम कर्दाशियन (Kim Kardashian) और उनकी बहन ख्लो कर्दाशियन भी शामिल थी।

ऐसे में मुंबई में इस बिग फैट वेडिंग के बीच कार्दशियन सिस्टर्स इस्कॉन मंदिर ( Iscon Temple) गई। ऐसे में इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर दोनों ने मंदिर में पूजा कर लोगों को खाना खिलाया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दोनों की इस्कॉन मंदिर से तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

Iscon Temple मंदिर पहुंची Kim Kardashian

अनंत और राधिका की शादी के बीच किम कर्दाशियन और ख्लो इस्कॉन मंदिर पहुंची। जहां वो भक्ती में लीन नजर आईं। इस दौरान दोनों बहनों ने दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है।

जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों बच्चों से बातचीत करती है। साथ ही बच्चों को खाना खिलाते हुए भी नजर आईं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में वो मंदिर के पुजारी से भी बात करती हुई दिख रही हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

किम ने ऐश्वर्या राय के साथ फोटो की शेयर

बता दें कि कर्दाशियन सिस्टर्स भारत अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने आईं थीं। शादी सेसेमनी के दौरान किम ने ऐश्वर्या राय के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की थी। जो इंटरनेट पर पोस्ट होते ही कुछ ही समय में वायरल हो गई। बता दें कि किम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “क्वीन”।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

किम ने भारत के लिए कहा ये

बता दें कि सोशल मीडिया पर किम ने शादी से कुछ और फोटोज भी शेयर की। इन फोटोज में वो रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ““ इंडिया हैज माई हार्ट।” इसके साथ ही किम ने भारत में ऑटो की भी सवारी की। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button