Udham Singh Nagar News

किच्छा VIDEO : बुलाया मंत्री जी को, पहुंच गए विधायक, भड़के किसान, राजनीतिक अखाड़ा बना कार्यक्रम

cabient minister YATISHWARANAND

उधम सिंह नगर की एक चीनी मिल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जिस वक्त किसान और बीजोपी विधायक समर्थक आमने सामने हो गए। बात इतनी बढ़ गयी कि चीनी मिल परिसर कुछ समय के लिए अखाड़े के रूप धरण कर लिया । हुआ यूं कि किच्छा चीनी मिल के प्राइस सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम था कि किसान चीनी मिल को देरी से शुरू करने के विरोध में बीजीपी विधायक समर्थक आपस में भींड़ गए। ओर चीनी मिल राजनीति का अखाड़ा बन गया कार्यक्रम के दौरान एक तरफ जय जवान जय किसान के नारे तो दूसरी तरफ भाजपा जिंदाबाद स्थानीय विधायक जिंदाबाद के नारे जमकर लगे ओर बात नोकझोंक तक भी पहुंच गई।

बुलाया मंत्री जी को पहुंच गए विधायक

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर की किच्छा चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद द्वारा किया जाना था लेकिन किन्ही कारणों के चलते कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सके, जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला ने हवन यज्ञ करने के बाद फीता काटकर और मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया. इसी बीच चीनी मिल का पेराई सत्र एक महा विलंब से शुरू होने को लेकर आपत्ति जताई तो शुभारंभ का यह कार्यक्रम राजनीतिक अखाड़ा बन गया।

एक तरफ जय जवान जय किसान के नारे, दूसरी तरफ-स्थानीय विधायक जिंदाबाद के नारे 

इस बीच दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। एक तरफ जय जवान जय किसान के नारे लग रहे थे, तो दूसरी ओर भाजपा जिंदाबाद स्थानीय विधायक जिंदाबाद के नारे जोर शोर से लगने शुरू हो गए कुल मिलाकर कितना चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ और राजनीति अखाड़े की भेंट चढ़ गया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने कहा कि चीनी मिल के शुभारंभ को प्रभारी मंत्री को एक डेढ़ माह पूर्व ही अवगत करवा दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे और चीनी मिल का शुभारंभ लेट हुआ। देरी से चीनी मिल का शुभारंभ होने की वजह से किसानों का गन्ना लेट कटेगा और गेहूं की फसल प्रभावित होगी जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस के लोग गलत राजनीति कर रहें हैं-राजेश शुक्ला

किच्छा के विधायक राकेश शुक्ला की मानें तो बीजीपी के प्रयास से ही किच्छा की बन्द पड़ी चीनी मिल को दुबारा शुरू करवाया गया है जिसे शुरु करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।जिसका आज पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया है। राजेश शुक्ला ने कहा कि ये कांग्रेस के लोग गलत राजनीति कर रहें हैं जिससे किसानों का भला नहीं होने बाला है।

किसान नेता सुरेश पपनेजा की मानें तो आज उन्हें बहुत खुशी है जो कि किच्छा चीनी मिल चली. तो वहीं चीनी मिल देरी से चलने को लेकर किसानों में गुस्सा था.

https://youtu.be/BZdD3qmols8

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें