Big NewsUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

खालिस्तान समर्थक फरार चल रहे अमृतपाल को लेकर खटीमा बॉर्डर पर अलर्ट, मदद करने पर होगी कार्रवाई

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी में एक तरफ जहां पंजाब की पुलिस लगी हुई है। अमृतपाल और उसके चार साथियों के पंजाब पुलिस से भागकर नेपाल जाने की सूचना पर उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर टिकट लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है ।

खटीमा बॉर्डर पर अलर्ट

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली नानकमत्ता, खटीमा और झनकईया थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पंजाब से फरार अपराधी अमृतपाल और उसके चार साथियों के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं ताकि आम जनता को कहीं भी संदिग्ध लोग दिखाई दे तत्काल पुलिस को सूचित करें। वही नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसपी द्वारा संयुक्त रूप से गश्त की जा रही है।

मदद करने पर होगी कार्रवाई: सीओ

सीओ खटीमा वीर सिंह ने बताया कि पंजाब से फरार आरोपी अमृतपाल और उसके चार साथियों पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस को चकमा देकर अमृतपाल अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। उसके अपने साथियों संग नेपाल जाने के इनपुट पर उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस अलर्ट पर है।

साथ ही नेपाल सीमा से लगे नानकमत्ता, खटीमा और झनकईया थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीओ वीर सिंह ने कहा की यदि कोई भी व्यक्ति इन अपराधियों को शरण देगा या सहायता करेगा उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें