National

‘पीएम मोदी के घर पर रख दो EVM’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार EVM हटाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि EVM के रहते चुनाव में धांधली हो रही है। उन्होनें कहा SC, ST, OBC और गरीब समुदाय के लोगों के वोट बर्बाद हो रहे हैं। हमें EVM को साइड में रखना होगा। हमें EVM नहीं चाहिए। हम बैलेट पेपर पर वोटिंग चाहते हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संविधान दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होनें पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि EVM मशीन पीएम मोदी या अमित शाह के घर पर रखने दें। तब हमें पता चलेगा कि आप कहां खड़ें हैं। हमें अपनी पार्टी की ओर से एक अभियान शुरु करना चाहिए। हम सबी दलों से आग्रह करना चाहेंगे कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें भारत जोड़ों यात्रा की तरह की एक रैली निकालनी चाहिए कि हमें बैलेट पेपर चाहिए।

विपक्षी पार्टियां लगातार उठा रही सवाल

बता दें कि महाराष्ट्र विधानभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार EVM मशीन पर सवाल खड़ा कर रही हैं। नतीजे आने के तुरंत बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी EVM मशीनों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि यह नतीजे यकीन करने लायक ही नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें