केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को लागू किया गया था। जिसे की देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में केदारनाथ देश में अव्वल
बाबा केदार के धाम केदारनाथ में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए लागू डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। जबकि हल्द्वानी की बैणी सेना को ठोस कूड़ा प्रबंधन में देशभर में दूसरे स्थान मिला है।
जिसके लिए शहरी एवं आवास मंत्रालय ने उत्तराखंड को 31 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अर्बन लार्ननाथोन-2023 के विजेता और उपविजेता का पुरस्कार दिया।
सभी राज्यों से शहरी निकायों ने लिया था भाग
बता दें कि मंत्रालय और राष्ट्रीय नगरीय कार्य संस्थान की ओर से प्लास्टिक और ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए अर्बन लार्ननाथोन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के सभी राज्यों से शहरी निकायों ने भाग लिया।
इसमें उत्तराखंड ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।
बैणी सेना की देशभर में हो रही तारीफ
बैंणी सेना की कू्ड़ा प्रबंधन और शुल्क लेने की व्यवस्था को देश की दूसरी सबसे उत्कृष्ट प्रैक्टिस चुना गया है। जिसके बाद से देशभर में बैणी सेना की तारीफ हो रही है। बैणी सेना नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा संचालित एक स्वंय सहायता समूहों का संगठन है। जिसका का गठन 31 अक्टूबर 2022 को किया गया था।
बैणी सेना में लगभग 500 महिलाओं हैं। बैणी सेना संगठन की महिलाओं ने 57 वार्डो में लगभग 50 हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित किया है। इसके साथ ही इनके द्वारा यूजर चार्ज के रुप में निगम को हर मबीने लगभग 32 लाख रुपया प्राप्त होता है।