Rudraprayag NewsHighlight

CM से मिलने पहुंचे केदारनाथ रावल, पुनर्निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा, पुराने विवादों के बीच बढ़ी हलचल

केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावल का गर्मजोशी से स्वागत किया और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

सीएम धामी से मिलने पहुंचे केदारनाथ धाम के रावल

रावल भीमाशंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही भगवान केदारनाथ की कृपा और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

रावल ने सीएम धामी को दिया अपना आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बात की। मुलाकात के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

May be an image of one or more people and henna
केदारनाथ धाम के रावल ने सीएम को दिया अपना आशीर्वाद

चर्चाओं का बाजार गर्म

हालांकिइस मुलाकात को लेकर चर्चाएं इसलिए भी तेज हैं क्योंकि कुछ समय पहले केदारनाथ धाम के रावल पर परंपराओं के उल्लंघन के आरोप लगे थे। आरोप था कि भीमाशंकर लिंक ने महाराष्ट्र में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा उन पर यह भी आरोप लगे थे कि से रूप छड़ी को महाराष्ट्र ले गए थे, जिसे लेकर धार्मिक परम्पराओं पर सवाल खड़े हुए। मामले के तूल पकड़ने के बाद BKTC ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था। इन सभी आरोपों के बीच रावल का मुख्यमंत्री से मुलकर की खबर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें: क्या तय प्रक्रिया से पहले घोषित हुआ उत्तराधिकारी, केदारनाथ रावल चयन पर बवाल शुरू

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें