HighlightUttarakhand Chamoli News

केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

devbhoomi newsरुदप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में आज अचानक मौसम खराब हो गया और जमकर बर्फबारी हुई. केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। बर्फबारी के कारण आसपास भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इसके अलावा धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य भी बाधित हो गये.

बता दें कि इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम की मार जारी है। कड़ाके की ठंड से लोग कांप गए। रात के समय ठंड ने कंपा के रख दिया है। आपको बता दें कि पहाड़ी जिलों में ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में बर्फबारी हुई है जिससे मैदान में भी ठंड बढ़ गई है।
बात करें केदारनाथ धाम की तो आज सुबह मौसम खराब होने के बाद बर्फबारी शुरू हो गई है. धाम में एक फीट तक ताजा बर्फबारी हो गई है. बर्फबारी के बाद धाम में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है. इसके अलावा धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी बर्फबारी के कारण ठप पड़ गये हैं. बर्फबारी के कारण धाम में रह रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें