Entertainment

सामने आईं कैटरिना और विक्की कौशल की ये तस्वीर, प्रेग्नेंसी की होने लगी चर्चा

katrina kaif

 

कटरीना कैफ और विकी कौशल की लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में है। विकी ने फाइनली कटरीना के साथ बर्थडे वाले दिन की फोटो शेयर कर दी है। वे मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच वहां कटरीना का बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। कटरीना ने अपने गर्लगैंग के साथ फोटोज शेयर कीं और विकी ने अपने दोस्तों के साथ। यहां तक कि कटरीना कैफ के साथ विकी के भाई सनी कौशल भी नजर आए।

अभी तक कटरीना और विकी की एक भी फोटो साथ नहीं थी। अब फाइनली लोगों का इंतजार पूरा हो चुका है। मजेदार बात ये है कि इस तस्वीर में विकी कटरीना के सामने हाथ रखे हुए हैं। बता दें कि लोगों को लंबे वक्त से लग रहा था कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। फैन्स को उम्मीद थी के बर्थडे पर वे तस्वीरें पोस्ट करेंगे तो कुछ खुलासा हो सकेगा पर सस्पेंस अभी बरकरार है लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है।

विकी कौशल ने फाइनली कटरीना कैफ के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी है। उनके फैन्स इस पर प्यार लुटा रहे हैं। विकी कौशल फोटो में क्लीन शेव हैं। कई लोगों को वह इमरान खान जैसे लग रहे हैं। तस्वीर पर कई तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं।

दरअसल कटरीना कैफ सोशल मीडिया से लंबे वक्त से गायब हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चे थे कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं और हो सकता है कटरीना के बर्थडे पर यह खबर सामने आ जाए। लोग बर्थडे के फोटोज का काफी इंतजार कर रहे थे। हालांकि एक भी तस्वीर ऐसी नहीं शेयर हुई जिसमें कटरीना का फुल फ्रंट पोज हो। कटरीना हर फोटो में या तो दोस्तों के साथ हैं या फिर फोटो क्लोजअप है। किसी न किसी ने उनके सामने हाथ की आड़ की है, जिसे देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि हो सकता है दोनों गुडन्यूज देने वाले हैं।

Back to top button