17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!, गोवा से वायरल हुई PICS

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि डेटिंग रूमर्स को लेकर मीडिया के गलियारों में छाए हुए हैं। इन दिनों वो गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच उनका नाम एक 17 साल की लड़की से जोड़ा जा रहा है। पूरा इंटरनेट इन खबरों से भर गया है। जिसके बाद लोग तो उन्हें पीडोफाइल भी कहने लगे है।
17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!
कार्तिक आर्यन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि गोवा में वो एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ चिल कर रहे हैं। दरअसल लड़की यूके की करीना कुबिलियूट है। कहा जा रहा है कि ये सिर्फ 17 साल की है। हालांकि उम्र को लेकर काफी कन्फ्यूजन है क्योंकि उसको लेकर जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।

गोवा से वायरल हुई PICS
हुआ यूं कि कार्तिक आर्यन ने गोवा से एक फोटो शेयर की। जिसमें वो बीच पर वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला। जिसमें उनके पैर, और पीछे बैकग्रांउड में बीच बेड्स, समुद्र आदि नजर आ रहा था।
करीना ने भी इसी बैकग्राउंड के साथ डाली तस्वीर
हालांकि इसी बैकग्राउंड के साथ करीना ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली। जिसमें बेड और मैचिंग तौलिया तक नजर आ रहे हैं।

फिर क्या था सोशल मीडिया के जासूस यूजर्स ने इसे कार्तिक आर्यन के साथ लिंक करना शुरू कर दिया। पूरे इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल गई। बाद में पता चला कि कार्तिक और करीना दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते थे।

एक दूसरो को करते ते फॉलो
एक रेडिट यूजर ने कार्तिक और करीना के द्वारा शेयर की गई फोटोज में समानताएं ढूंढ ली। इसी के बाद से इनके डेटिंग रूमर्स फैलने लगे। इसी के बाद एक्टर ने करीना को अनफॉलो कर दिया।

करीना ने तोड़ी चुप्पी
अफवाहों को बढ़ता देख करीना ने कार्तिक आर्यन संग अपना नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में कमेंट कर लिखा, “मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं।”