National

Karpoori Thakur ने दोस्त से फटा कोट उधार लेकर ऑस्ट्रिया में पहना, फिर कुछ ऐसा हुआ, जानें किस्सा

बिहार के पूर्व सीएम Karpoori Thakur को भारत सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर अपनी स्वच्छ छवि और दलितों व वंचितों के लिए किए गए काम की वजह से देशभर में पहचाने जाते हैं। कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी के कई किस्से बिहार में मशहूर हैं, उन्हीं में से एक है यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति ने जब कर्पूरी ठाकुर को कोट गिफ्ट किया।

जब फटा कोट पहनकर ट्रिप में गए Karpoori Thakur

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर साल 1952 में पहली बार विधायक बने। विधायक बनने के बाद भी बेहद सादा जीवन वो जीते थे। एक बार उनका सिलेक्शन ऑस्ट्रिया जाने वाली आधिकारिक ट्रिप के लिए हुआ। उस समय उनके पास कोई कोट नहीं थी। इस ट्रिप के लिए उन्होनें अपने दोस्त से उनका फटा हुआ कोट उधार लिया। इस दौरे के दौरान यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति की नजर जब कर्पूरी ठाकुर के फटे हुए कोट पर गई तो उन्होनें कर्पूरी ठाकुर को एक नया कोट गिफ्ट किया। कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा अपना सादा जीनव जिया है। साल 1988 में जब विधायक रहते हुए उनका निधन हुआ तो उनका घर झोपड़ी से मामूली ही बड़ा था।

परिवार में खुशी की लहर

वहीं अब सादा जीवन जीने वाले Karpoori Thakur को जब उनके निधन के 35 साल बाद भारत रत्न दिया जा रहा है तो उनका परिवार काफी खुश है। उनकी पोती डॉ.जागृति ने कहा कि वो पूरे देश के थे। उन्होनें बतया कि उनके पैदा हे से पहले ही उनके दादा का निधन हो गया था लेकिन उनके माता-पिता बताते हैं कि उन्होनें हमेशा गरीबों को लिए काम किया। वहीं उनके पोते डॉ. अभिनव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर पीएम मोदी और गृह मंत्री का आभार जताया।   

Back to top button