
Karnataka Viral News: कर्नाटक के चित्रदुर्ग से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप कहेंगे वाह क्या किस्मत है शेख साहब की। दरअसल, यहां पर एक व्यक्ति ने एक ही जगह पर दो लड़कियों से निकाह किया। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों लड़किया आपस में बेस्ट फ्रेंड है। दोनों को ही इस शादी से कोई ऐतराज भी नहीं है। चलिए जातने है पूरा मामला।
क्या किस्मत है!, शेख साहब को एक साथ मिली दो हूरें
दरअसल चित्रदुर्ग जिले के होरापेट इलाके में शेख की भव्य महल में अनोखी शादी देखने को मिली। 25 साल के वसीम शेख ने दो सबसे करीबी दोस्तों शिफा शेख और जन्नत मखंडर के साथ 16 अक्टूबर को निकाह किया। खास बात तो ये है कि शादी में परिवार वाले भी शामिल हुए।
तीनों दोस्तों ने एक दूसरे से किया विवाह
अब इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों दुल्हनों ने एक ही जैसा शादी का जोड़ा पहना है। साथ ही वसीम भी दोनों पत्नियों का हाथ थामे नजर आ रहा है। कपल के करीबी लोगों की माने तो तीनों काफी सालों से करीबी दोस्त थे। जिसके बाद तीनों ने साथ रहने का फैसला किया।
हिमाचल में भी हुई थी ऐसी अनोखी शादी
इस शादी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले की एक शादी की याद दिला दी। दरअसल शिलाई गांव में, हाटी समुदाय के दो भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने भी एक ही महिला सुनीता चौहान से शादी रचाई थी। इस विवाह ने भी काफी सुर्खियां बटौरी थी।