Entertainment

Kartik Aaryan के बर्थडे पर करण जौहर भूले पुराने मतभेद, झगड़ा खत्म कर नई फिल्म की अनाउंस

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 21 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें खास तोहफा दिया।

करण जोहर ने कार्तिक आर्यन से पुराने मदभेद भुलाकर उनके साथ नई फिल्म करने का फैसला किया है। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर की।

बर्थडे पर Kartik Aaryan को मिला तोहफा

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट शेयर होते ही खबरों में आ गया। करन ने पोस्ट शेयर कर कार्तिक को बर्थडे विश किया। साथ ही उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान भी किया।

KARAN JOHAR NEW MOVIE WITH KARTIK ARYAN

कार्तिक ने पोस्ट पर किया रियेक्ट

कार्तिक आर्यन स्टारर ये अनटाइटल्ड फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म को संदीप मोदी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। पोस्टर शेयर कर करन ने कैप्शन लिखा ‘बर्थडे की बहुत बहुत शुभकामनाएं, हमारा साथ इसी तरह बना रहे। फिल्म 5 अगस्त साल २०२५ को रिलीज़ की जाएगी।’ इस पोस्ट पर कार्तिक ने भी रियेक्ट किया है। उन्होंने हार्ट वाला इमोजी कमेंट किया है।

कटोरी के साथ कार्तिक ने मनाया जन्मदिन

कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन पर अपनी केक काटते हुए की फोटो साझा की। जिसमें वो अपने डॉगी कटोरी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे है। तस्वीर में जहां कार्तिक आखें बंद कर विश मांगते हुए नज़र आ रहे है। तो वहीं उनके साथ बगल में कटोरी भी बैठा होता है।

Back to top button