Haridwar NewsBig News

कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक कांवड़िये की मौत, नौ घायल

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों का वाहन पिकअप से टकरा गया. हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई. जबकि नौ घायल हैं.

कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की जोरदार भिड़ंत

हादसा बुधवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कांवड़िये उत्तर प्रदेश से गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार जा रहे थे. इस दौरान कांवड़ियों के वाहन की हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के सामने पिकअप वाहन के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में एक कांवड़िये की मौत

चिकित्सकों ने एक कांवड़िये को मृत घोषित कर दिया है. जबकि अन्य घायल बताये जा रहे हैं. सभी कांवड़िये उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मलकपुर गांव के रहने वाले हैं. मृतक की पहचान सौरभ (कांवड़िये) के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें