UttarakhandDehradunhighlight

कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई हादसे का शिकार, 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल

उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बीती रात हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 20 से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

20 से ज्यादा कांवड़िये घायल

घटना गुरूवार रात आशा रौडी चौकी के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 20 से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों की हालत देख तत्काल उन्हें एम्बुलेंस की मदद से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है। बाकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नींद की झपकी आना बताई जा रही हादसे की वजह

हादसे की वजह अचानक चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जिस वजह से वाहन अनियंत्री हो गया। सभी कांवड़िये सहारनपुर यूपी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। गंभीर घायलों की पहचान मोहित (25) पुत्र जयपाल, शुभम (25) पुत्र ओमकार, प्रवीण (28) नरेंद्र के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button