Big NewsPolitics

केदारनाथ बचाओ यात्रा से कांग्रेस नेताओं में बढ़ी नजदिकियां, यात्रा से भाजपा बेचैन

उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही केदारनाथ बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस जहां एकजुट नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस की इस यात्रा से बेचैन नजर आ रही है। भाजपा क्यों इस यात्रा से बेचैन नजर आ रही है। ऐसा क्या हो रहा है इस यात्रा में कि भाजपा बैचेन हो रही है ?

केदारनाथ बचाओ यात्रा से कांग्रेस नेताओं में बढ़ी नजदिकियां

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही केदारनाथ बचाओ यात्रा से पूरी कांग्रेस इस समय जहां एकजुट नजर आ रही है। वहीं भाजपा कांग्रेस की इस यात्रा से कुछ तक बेचैन नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस की यात्रा पर भाजपा नेता जहां लगातार बयान देकर या प्रेस वार्ता कर रहे हैं।

उससे लगता है कि बीजेपी कांग्रेस की यात्रा से कुछ परेशान नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी कह चुके हैं कि कांग्रेस की यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है। साथ ही भाजपा नेता जिस तरह से कांग्रेस की यात्रा पर सवाल उठा रहे है कांग्रेस अध्यक्ष बकायदा उसको लेकर भाजपा नेताओं को जवाब भी दे रहे हैं।

केदारनाथ बचाओ यात्रा बनी सियासी चर्चाओं को विषय

कांग्रेस की यात्रा इन दिनों उत्तराखंड में सियासी चर्चाओं को विषय बनी हुई है। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस ये यात्रा क्यों निकाल रही है ये समझ से परे है। क्योंकि जो पार्टी सनातन मिटाने की बात करती है वो केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए यात्रा तक निकाला रही है। भाजपा पर कांग्रेस की इस यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें