HaridwarReligious

Kanwar Mela 2024 : इस दिन से शुरू हो रहा है कांवड़ मेला, एक QR Code स्‍कैन कर मिलेगी सारी जानकारी, जानें यहां

कांवड़ यात्रा जल्द ही शुरू होने जारी है। कांवड़ मला 2024 की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। प्रशासन ने इस बार कांवड़ यात्रा के लिए खास प्लान बनाया है। इस बार एक क्यो आर कोड बनाया गया है। जिसे स्कैन करने से कांवड़ मेले की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

इस दिन से शुरू हो रहा है कांवड़ यात्रा

आपको बता दें कि इस बार कांवड़ मेला 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पूरे देश से गंगा जल लेने के लिए कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं। पैदल और दुपहिया, चौपहिया वाहनों पर करोड़ों की संख्या में कांवड़िए उत्तराखंड आते हैं। इस दौरान यातायात पर भारी दबाव बना रहता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं।

कांवड़ मेले के दौरान क्या करें और क्या ना करें

  • हरिद्वार आने वाले पैदल कांवड यात्री कांवड पटरी (नहर पटरी) का ही प्रयोग करें।
  • कांवड यात्री अपना पहचान पत्र (डी.एल., आधार कार्ड) साथ अवश्य रखें अपना वाहन निर्धारित पार्किग में ही खड़ा करें अन्यथा एम.वी. एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।
  • उठाईगिरों और जेबकतरों से सावधान रहें।
  • वाहन में बैठे कांवड यात्रियों की सूची एवं यात्रा विवरण अपने वाहन में अवश्य लगाएं।

कांवड यात्रा के दौरान क्या न करें

  • निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें, अन्यत्र स्नान करने पर दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
  • कांवड यात्रा के दौरान अपने साथ (हाकी, बेसबाल, स्टिक, तलवार, नुकीले भाले, लाठी, डंडे आदि) लेकर न आएं।
  • मादक द्रव्य पदार्थो (शराब, चरस, गांजा, सुल्फा) का सेवन न करें।
  • कांवड़ यात्रा में चलने वाले जुगाड़ वाहन प्रयोग न करें।
  • कांवड़ की ऊंचाई अधिकतम 7 फीट से ऊँची न रखें।
  • कांवड़ यात्री रेल की छतों पर यात्रा न करें।
  • पुलों से छलांग लगाकर स्नान न करें नही तो जान-माल का नुकसान हो सकता है।
  • कांवड़ में डीजे और लाऊडस्पीकर आदि का प्रयोग न करें।
  • माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करें।
  • संदिग्ध लावारिस वस्तु को न छुए उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
  • किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं।
  • हरिद्वार में प्लास्टिक व प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करें।
  • कांवड यात्रा के दौरान अपनी मोटर साईकिल का साइलेन्सर उतारकर न चलाएं।

इस क्यू आर कोड को करें स्कैन

kanwar mela
क्यू आर कोड स्कैन कर मिलेगी सारी जानकारी

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button