Entertainmenthighlight

कंगना रनौत ने करण को कह दिया चाचा चौधरी, कहा-नेपो किड्स के साथ मिलकर मेरी की बेज्जती

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी बात पर टिप्पणी देती रहती हैं। बॉलीवुड में हर कोई उनके और डायरेक्टर करण जौहर के बीच चल रही जंग के बारे में जानता है।

हाल ही में करन ने एक ट्वीट किया था। जिसमें वह किसी के सामने ना झुकने की बात कर रहे हैं। ये ट्वीट क्यों था किसके लिए था। यह करण ने नहीं बताया। लेकिन इस पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन जरूर आ गया है।  

कंगना ने करण को बताया चाचा चौधरी

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी डाली। स्टोरी में करण के पोस्ट का स्क्रीनशॉट और उनकी फोटो थी। साथ ही उसमें कंगना एक लम्बा चोड़ा नोट भी लिखा था।

कंगना ने लिखा ” एक समय था जब चाचा चौधरी नेपो किड्स के साथ मुझे नेशनल टेलीविज़न पर बुली और बेइज्जत करता था। उस समय मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं थी। आज करण की हिंदी देखकर मुझे ख़्याल आया कि अभी सिर्फ हिंदी सुधरी है। आगे देखो क्या होता है।”

इससे पहले बॉलीवुड माफिया कहकर साधा था निशाना

इससे पहले भी कंगना कई बार करण को बॉलीवुड माफिया बुलाकर करण पर तंज कस चुकी है। हाल ही में कंगना ने प्रियंका की आड़ में भी करण को निशाना बनाया था। बता दें की कुछ समय पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की कैसे उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं दिया गया था। जिसकी वजह से वो काम की तलाश में हॉलीवुड आ गई थी।

मूवी माफिया की वजह से प्रियंका को जाना पड़ा हॉलीवुड

प्रियंका के इस इंटरव्यू लेकर कंगना ने ट्वीट कर कहा था की मीडिया ने भी करण और प्रियंका के बीच चल रहे विवाद के ऊपर लिखा था। क्यूंकि करण जोहर शाहरुख़ के दोस्त थे। मूवी माफिया हमेशा से ही कमजोर बाहरी लोगों की तलाश करता था। उन्होंने प्रियंका को एक पंचिंग बैग के रूप में देखा। जिस वजह से पीसी को काम की तलाश में हॉलीवुड जाना पड़ा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button