उत्तरकाशी: उत्तरकाशी कोतवाली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी चचा ने अपनी ही सगी भतीजी को दो बार हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के एक गांव में सगे चाचा ने अपनी सगी भतीजी को पहले 13 साल की उम्र में 2018 में हवस का शिकार बनाया और फिर इसी साल मार्च में एक बार फिर से उसके साथ बलात्कार किया। किशोर डर और लोकलिहाज के डर से चुप रही, लेकिन मन ही मन उसको ये बात परेशान कर रही थी।
उसने कोतवाली में आकर पुलिस को पूरी कहानी बताई। आनन-फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने किशोरी के बयान लिए और मुकदमा दर्ज करा लिया। बिन देरी किए पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद टिहरी जेल भेज दिया गया।