Nainital NewsBig News
कैंची धाम मेला 2026 की तैयारियां तेज, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य मेले का आयोजना किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। जिला प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस ने बाहरी राज्यों और जिलों से कैंची धाम मेला 2026 आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।
कैंची धाम मेला 2026 में अभी से जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
कैंची धाम में मेला तो 15 जून को लगता है। लेकिन इसके एक हफ्ते पहले से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। कैंची मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।
कैंची धाम मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
- देहरादून, हरिद्वार, NCR, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर, कालाढूंगी से कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आरटीओ रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। रेलवे स्टेशन, काठगोदाम नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के जरिए कैंची धाम को भेजा जायेगा।
- रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर और शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। रेलवे स्टेशन, नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा।
- बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा । रेलवे स्टेशन काठगोदाम, नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा।
- रोडवेज बस, रेलगाड़ी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा। काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
नैनीताल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान
- रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आरटीओ रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा। जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा।
- लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा। जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा।
- नैनीताल, ज्योलीकोट, धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जायेगा।
अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान
- अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
- हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैंड से नथुवाखान, रामगढ होते हुए भेजा जायेगा।
- अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें: जानें विश्व प्रसिद्ध kainchi dham ashram के बारे में, जहां स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग ने भी टेका माथा
भारी वाहनों के लिए 16 जून तक ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
- 13 जून को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- 14 जून को रात 12 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
- राशन, फल, सब्ज़ियां और दूसरी ज़रूरी चीज़ें ले जाने वाले वाहनों को 13 जून की रात 11 बजे से 14 जून की सुबह 4 बजे के बीच चलने की इजाज़त है। हालांकि, 14 जून की सुबह 6 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक उनकी आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- अल्मोड़ा, बागेश्वर से आवागमन करने वाले भारी वाहन वाया रामनगर/ मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे और इसी रूट से वापस आयेंगे।
- पिथौरागढ़ और चंपावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे और इसी रूट से वापस आयेंगे।