Religioushighlight

Mahashivratri 2025 Date: 26 या 27 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि 2025? जानें पूजा का समय

हिंदू धर्म में भगवान शिव प्राचीन और लोकप्रिय देवता हैं। उन्हें विनाश का देवता भी माना जाता है। शिव को ही प्रथम और शिव को ही अंतिम माना जाता है। हिंदू धर्म में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। साल में आने वाली भगवान शिव को समर्पित शिवरात्रि बड़ी ही श्रद्धा भाव से भोले के भक्तों द्वारा मनाई जाती है।

यू तो हिंदू धर्म में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन शिवरात्रि(Mahashivratri 2025) साल के सबसे बड़े उत्सवों में शामिल है। बसंत पंचमी के बाद शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। हालांकि इस साल शिविरात्रि की डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन है। लोग जानना चाहते है कि शिवरात्रि कब है(Mahashivratri Kab Hai)?

महा शिवरात्रि 2025 में कब है? (Mahashivratri 2025 Date)

इस साल लोगों के बीच शिवरात्रि की डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन है। चलिए जानते है कि 2025 में महा शिवरात्रि का त्यौहार कब( Kab hai Mahashivratri) है? उत्तर भारत में महा शिवरात्रि ‘फाल्गुन’ महीने में मनाई जाती है। इस साल महा शिवरात्रि 26 फरवरी 2025(Mahashivratri 2025 Date) को मनाई जाएगी। इस दिन शिव के भक्त शिवलिंग पर दूध, शहद और जल चढ़ाते हैं।

इस बार बुधवार यानी 26 फरवरी 2025 को महा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025, सुबह 11.08 से शुरू हो रही है। तो वहीं इसका समापन 27 फरवरी 2025 को सुबह 8.54 मिनट पर हो रहा है। महाशिवरात्रि में रात्रि में पूजा का विधान है। जिसके चलते 26 फरवरी को महादेव का पूजन किया जाएगा।

पूजा का समय

निशिता काल पूजा समय: 12:09 AM – 12:59 AM, 27 फरवरी

अवधि: 50 मिनट

  • शिवरात्रि पारण समय: 6:48 AM – 8:54 AM, 27 फरवरी
  • चतुर्दशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी 2025, सुबह 11:08 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 27 फरवरी 2025, सुबह 8:54 बजे

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button