
kab hai Chandra Grahan 2026 Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और वो भी होली के दिन। जी हां इस बार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। ऐसे में इस दिन आपको चांद खून की तरह लाल दिखने वाला है। चंद्रमा पृथ्वी की ओट में पूरी तरह से छिप जाता है जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर ये नजारा अलग-अलग देखने को मिलता है। चलिए जानते है कि चंद्र ग्रहण की टाइमिंग क्या है। भारत में कब दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण की टाइमिंग kab hai Chandra Grahan 2026 Timing
इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया पड़ रहा है। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण लगने की वजह से ही तीन को होली का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। दरअसल भारत में चंद्र ग्रहण 5 घंटे का होगा। ये 3 मार्च को दोपहर को 3:20 से शुरू होकर शाम के 6:47 मिनट तक रहेगा। हालांकि ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Holi Kab Hai 2026: 3 या 4 मार्च?, कब मनाई जा रही होली, दूर करें कन्फ्यूजन
कितने बजे लगेगा सूतक?
सूर्यग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में ही सूतक का काफी महत्व होता है। ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ये लग जाता है। ऐसे में भारत में सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6:20 पर शुरू होगा। तो वहीं इसका समापन शाम को 6:47 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म के अनुसार इस दौरान पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने से परहेज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Vrindavan phoolon ki Holi 2026 : वृंदावन में कब खेली जाएगी फूलों की होली?, जानें डेट
कब होगी होलिका दहन? kab hai Holika Dahan
चूंकि चंद्र ग्रहण इस बार होली के समय पर पड़ रहा है। तो लोगों के बीच होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होलिका दहन होता है।
हालांकि इस बार होली से पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है। साथ ही होलिका का दहन पूर्णिमा में होता है। पूर्णिमा की बात करें तो ये 2 मार्च को शाम 5:55 पर शुरू होकर 3 मार्च शाम 5:07 मिनट पर खत्म होगी। लेकिन तीन मार्च को सुबह से ही सूतक लग जाएगा। ऐसे में होलिका दहन 2 मार्च (kab hai Holika Dahan) को किया जाएगा।