ReligiousHighlight

Vrindavan phoolon ki Holi 2026 : वृंदावन में कब खेली जाएगी फूलों की होली?, जानें डेट

Vrindavan phoolon ki Holi 2026: देशभर में वृंदावन, नंदगांव और बरसाना की अनोखी होली काफी फेमस है। यहां पर लोग देश-विदेश से आकर लठमार, लड्डू मार और फूल वाली होली को एंजाय करने आते हैं। मथुरा-वृंदावन में लड्डू मार होली के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाली होली शुरू हो जाती है। जो रंगों वाली होली के अगले दिन खत्म होती है। भक्त धूमधाम से होली का पर्व मंदिर में मनाते है। चलिए जानते है कि वृंदावन में फूलों की होली(phoolon ki holi) कब से शुरू होगी।

लड्डुओं की होली कब? Vrindavan Barsana Holi Date

राधा रानी के मंदिर बरसाना में लड्डू होली 25 फरवरी 2026, बुधवार से शुरू हो गई है। इस दिन श्री लाडली मंदिर में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं। इसी दिन से बृज की होली की शुरुआत हो जाती है। इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी से बरसाने की लट्ठमार होली होती है।

ये भी पढ़ें:- Holi Kab Hai 2026: 3 या 4 मार्च?, कब मनाई जा रही होली, दूर करें कन्फ्यूजन

वृंदावन में फूलों वाली होली कब खेली जाएगी Vrindavan phoolon ki Holi 2026

कान्हा की नगरी वृंदावन में होली फूलों से खेली जाती है। इस बार 28 फरवरी यानी शनिवार को फूलों की होली खेली जाएगी। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 28 फरवरी से फूलों की होली शुरू हो जाएगी। वृंदावन में इसी दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी। जहां पर देवी-देवताओं को रंग लगाते है।

मथुरा में होली कब खेली जाएगी mathura vrindavan holi full list date

  • 25 फरवरी 2026, बुधवार, लड्डू होली , श्रीजी मंदिर, बरसाना
  • 26 फरवरी 2026, गुरुवार, बरसाना लट्ठमार होली, बरसाना
  • 27 फरवरी 2026, शुक्रवार, नंदगांव लट्ठमार होली, नंदगांव
  • 28 फरवरी 2026, शनिवार, फूलों वाली होली, बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
  • 1 मार्च 2026, रविवार, छड़ी मार होली, गोकुल
  • 2 मार्च 2026, सोमवार, रामन रेती होली, रामन रेती, गोकुल
  • 3 मार्च 2026, मंगलवार, होलिका दहन, मथुरा और वृंदावन
  • 4 मार्च 2026, बुधवार, रंग वाली होली (धुलंडी ) पूरे ब्रज में
  • 5 मार्च 2026, गुरुवार, हुरंगा होली, दाऊजी मंदिर, बलदेव

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें