Entertainment

K J Joy Passes Away: नहीं रहे मशहूर संगीत निर्देशक के जे जॉय, 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

K J Joy Passes Away: मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबरों की माने तो 77 वर्ष के के जे जॉय का निधन चेन्नई में अपने आवास पर हुआ। काफी समय से संगीत निर्देशक बीमार चल रहे थे। ‘टेक्नो म्यूजिशियन’ के रूप में वो मलयालम संगीत इंडस्ट्री में फेमस थे। मलयालम संगीत इंडस्ट्री में उनके चले जाने के बाद शोक की लहर है। बुधवार को चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार होगा।

200 से ज्यादा संगीत किए तैयार

सोशल मीडिया पर मलयालम प्लेबैक सिंगर और कंपोजर श्रीकुमार ने एक शोक संदेश पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे’। साल 1946 में के जे जॉय का जन्म केरल के त्रिशूर जिले के नेल्लिकुन्नु में हुआ। अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने दो सौ से ज्यादा फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार किया।

K J Joy की वजह से संगीत की दुनिया में बदलाव

साल 1975 में उन्होंने मलयालम सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई गानों को निर्मित किया। उनकी वजह से मलयालम संगीत में कई बदलाव हुए। फिल्म ‘जयन’ में उनके म्यूजिक डायरेक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। 500 से अधिक फिल्मों में उन्होंने बतौर असिस्टेंट के रूप में भी काम किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button