Entertainment

शाहरुख खान के जबरा फैन हुए John Cena!किंग खान का गाना ‘भोली सी सूरत’ गाते आए नजर

John Cena Sing Shah Rukh Khan Song: रोमांस के किंग शाह रुख खान को कौन नहीं चाहता। देश के साथ साथ दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले है। वर्ल्ड वाइड भी किंग खान का फैंस बेस काफी बड़ा है।

ऐसे में अब किंग खान के फैंस की लिस्ट में एक सेलिब्रिटी का नाम भी जुड़ गया है। रेसलर, एक्टर और WWE चैंपियन जॉन सीना इस लिस्ट में शुमार है। हाल ही में जॉन सीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो भोली सी सूरत गाना गाते नज़र आ रहे हैं।

शाह रुख खान के जबरा फैन हुए जॉन सीना!

सेलिब्रिटी एथलीट गर्व सिहरा द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस वीडियो में वो रेसलर और एक्टर जॉन सीना को शाहरुख की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का गाना ‘भोली सी सूरत’ के लिरिक्स सिखाते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में जॉन गाने को अपने स्टाइल में गा रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन लिखा, “वजन उठाते हुए और शाह रुख खान का गाना गाते हुए”। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगे John Cena

बता दें की जॉन सीना जल्द ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन साझा करते नज़र आएंगे। WWE चैम्पियन और प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में एक साथ अभिनय करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘हेड्स ऑफ स्पेस’ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button