Entertainment

Vedaa OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की ‘वेदा’, जानें

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा(Vedaa) 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में स्त्री 2 और खेल खेल में से क्लैश देखने को मिला। जिसके चलते फिल्म फ्लॉप साबित हुई। हालांकि इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म(Vedaa OTT Release Date) पर स्ट्रीम होगी।

कब और कहां रिलीज होगी वेदा( Vedaa OTT Release )

वेदा बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर पाई। लेकिन दर्शक इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। खबरों की मानें तो फिल्म अक्टूबर के मिड में रिलीज हो सकती है। हालांकि ओटीटी रिलीज डेट की तारीख अभी कन्फर्म नहीं हुई है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीद लिए है। जिसके चलते फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

वेदा की कहानी (Vedaa Storyline)

बता दें कि फिल्म में ऊंची और नीची जाती के लोगों की कहानी को दर्शाया गया है। देश को आजाद हुए 78 साल हो गए लेकिन आज भी लोग जाती के आधार पर डिस्क्रिमेशन कर रहे हैं। ऊंची जाति और नीची जाति पर आधारित ये फिल्म बेरवा जिसका किरदार शरवरी निभा रही है उसके इर्द गिर्द घूमती है। बेरवा नीची जाति की है। इस फिल्म में जॉन मेजर की भूमिका निभा रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button