Entertainment

Vedaa: लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं जॉन अब्राहम-शरवरी, इस दिन दस्तक देगी ‘वेदा’

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम(John Abraham) आज कल अपनी आने वाली फिल्म ‘वेदा’ (Vedaa) में बिज़ी है। इस फिल्म में जॉन के अलावा शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया अभिनय करती दिखाई देंगी। फैंस जॉन की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इसी के साथ मूवी की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया है।

वेदा का पोस्टर हुआ जारी

जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ का पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर में जॉन दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। जॉन के साथ अभिनेत्री शारवरी वाघ भी दिखाई दे रही है। जो काफी डरी हुई लग रही है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हो गया है। जिसके बाद फैंस की फिल्म के प्रति उत्सुकता दुगनी हो गई है।

vedaa film poster

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के पोस्टर में रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ। 12 जुलाई को जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। वेदा का निर्देशन निखिल आडवाणी द्वारा किया गया है। खबरों की मने तो फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और मनोरंजन से भरपूर होने वाली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button