Big NewsNational

बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में लाखों के गहने हुए चोरी, महिलाओं ने थाने में की शिकायत

मुंबई में शनिवार को बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में चोरी हो गई। इस दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र और लाखों के गहने चोरी हुए। चोरी की थाने में इसकी शिकायत कर दी गई है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में हुई चोरी

मुंबई के मीरा रोड में शनिवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा था। जहां पर लाखों की संख्या में लोग बाबा को सुनने आए थे। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। कार्यक्रम शाम 5 :30 बजे शुरू हो गया था और रात 9 :00 बजे ख़त्म हुआ। जहां एक तरफ कार्यक्रम समाप्त हुआ वहां दूसरी तरफ करीब 50 से 60 महिलाएं शिकायत लिखवाने पुलिस थाने पहुंची।

चोरी की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची महिलाएं

आप को बता दें की दरबार में शामिल हुई महिलाओं ने शिकायत की है की उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी हो गई। जिसके बाद महिलाएं सीधा मीरा रोड पुलिस स्टेशन शिकायत लिखवाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक अब तक 36 महिलाओं ने चोरी की शिकायत की है। स्थानीय पुलिस ने उन सभी महिलाओं का केस दर्ज कर लिया है।

चोर ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

पुलिस के मुताबिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी हुए। गहनों की कीमत 4,87,000 आंकी गई है। बाबा के कार्यक्रम के दौरान ही चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस केस दर्ज होने के बाद चोर की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुओं की एकता से ही बनेगा हिन्दू राष्ट्र

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग के लिए चर्चित हैं। इस दरबार में भी बागेश्वर धाम बाबा ने हिन्दू राष्ट्र की बात छेड़ी।

उन्होंने कहा भारत हिन्दू राष्ट्र तभी बनेगा जब हिन्दुओं में एकता होगी। उन्होंने आगे कहा की हम सनातन धर्म को नीचा दिखाने वाला कोई काम नहीं करेंगे। लेकिन भारत को हिन्दू राष्ट्र बनवा कर रहेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button