Big NewsDehradun

JEE मेन रिजल्ट :  उत्तराखंड में हरप्रीत सिंह 99.98 परसेंटाइल के साथ बने टॉपर

Breaking uttarakhand news

देहरादून : JEE मेन में हरप्रीत सिंह ने उत्तराखंड में टॉप किया है। NTA की ओर से जारी राज्यों की सूची के अनुसार हरप्रीत सिंह ने 99.98 परसेंटाइल अंक हासिल किए। 24 से 26 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। चयनित छात्रों को अब JEE एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विस्तृत परिणाम मंगलवार सुबह देखे जा सकेंगे। JEE विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि अब JEE परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जा रही है। प्रत्येक तीन माह के अंतराल में परीक्षा का आयोजन होता है। इससे छात्रों के पास सफलता हासिल करने के ज्यादा मौके हैं।

JEE मेन 2021 के फरवरी सत्र के सोमवार को जारी नतीजों में दिल्ली के दो छात्रों ने टॉप 3 में जगह बनाई है। ऑल इंडिया टॉपर राजस्थान के साकेत झा के बाद दिल्ली के प्रवर कटारिया और रंजिम प्रबल दास क्रमशरू दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। JEE मेन में छह छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। छात्राओं में तेलंगाना की सरनाया टॉपर रहीं। वहीं UP की पाल अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया।

सबसे पहले अभ्यर्थियों को JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है। यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को JEE परीक्षा का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।

Back to top button