Sportshighlight

Jay Shah बनेंगे ICC के नए चेयरमैन! इससे पहले ये चार भारतीय संभाल चुके हैं पद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन के लिए जय शाह चुने जा सकते है। वर्तमान अध्यक्ष ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) की जगह अमित शाह ले सकते है।

बता दें कि ग्रेग ने ये साफ कर दिया है कि वो तीसरी बार चेयरमैन बनने के लिए खड़े नहीं होने वाले। कार्यकाल पूरा होते ही वो इस पद को छोड़ देंगे। ऐसे में खबरों की माने तो इस पद के लिए जय शाह चुने जा सकते है।

इससे पहले ये चार भारतीय संभाल चुके हैं पद

35 साल के जय शाह अगर नए अध्यक्ष के तौर पर चुने गए तो वो ICC के यगैस्ट चैयरमैन होंगे। बता दें कि ये पहली बार नहीं होगा जब ICC का चैयरमैन कोई भारतीय बनेगा। इससे पहले साल 1997 से 2000 तक जगमोहन डालमिया ICC के चैयरमैन रह चुके है। इसके अलावा साल 2010 से 2012 के बीज शरद पवार इस पद पर थे। एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) ने साल 2014 से 2015 तक के बीज में ये भूमिका निभाई थी। 2015 से लेकर 2020 तक शशांक मनोहर (Shashank Manohar) आईसीसी के अध्यक्ष थे।

शाह बनेंगे नए चेयरमैन! (ICC New Chairman Jay Shah)

बता दें कि ग्रेग का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। साल 2020 में वो पहली बार चैयरमैन के तौर पर चुने गए थे। इसके बाद साल 2022 में वो दोबारा से चुने गए। ऐसे में अब तीसरी बार उन्होंने इस पद के लिए किसी और को मौका देने का सोचा है। वो अपने इस कार्यकाल के खत्म होते ही इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि जय शाह को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही बाकी बोर्ड भी उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button