आ गया महाप्रलय!, तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, कई लोगों के घायल होने की खबर, अलर्ट जारी- Earthquake

Japan Earthquake Today: महाप्रलय की स्थिति बन रही है। आज मंगलवार सुबह जापान के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसका सबसे ज्यादा असर शिमाने और तोत्तोरी प्रांत में देखा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी JMA के अनुसार, कुछ इलाकों में भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए गए।
Japan Earthquake Today: आ गई महाप्रलय!, तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती
दरअसल जापान में ये भूकंप सुबह स्थानीय समय 10:18 बजे आया। धरती शिमाने प्रांत के पूर्वी हिस्से में डोली। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। इसकी तीव्रता जापान के भूकंप पैमाने पर 7 में से ऊपरी स्तर 5 दर्ज की गई।
भूकंप के बाद दो झटके और, नुकसान भी हुआ
Japan में मुख्य भूकंप के बाद सेम जमह दो और झटके आए। पहले झटके की तीव्रता 5.1 थी। तो वहीं दूसरे झटके 1की तीव्रता 5.4 रही। JMA ने ये जानकारी दी है।भूकंप के दौरान चार लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घरों और छतों को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी तोत्तोरी प्रांत के साकाइमिना में शहर में सड़कों पर दरारें पड़ने की शिकायतें मिली हैं।
लॉन्ग-पीरियड ग्राउंड मोशन महसूस किए गए
बताते चलें कि बाद में JMA ने भूकंप की तीव्रता को 6.2 से बढ़ाकर 6.4 कर दिया। एजेंसी की माने तो लॉन्ग-पीरियड ग्राउंड मोशन का स्तर पश्चिमी तोत्तोरी प्रांत में अधिकतम 4 तक दर्ज किया गया। बताते चलें कि लॉन्ग-पीरियड ग्राउंड मोशन ऐसे भूकंपीय झटके होते हैं जो धीरे होते है लेकिन लंबे समय तक चलते हैं। जिसमें काफी समय तक हिलना महसूस होता है।