Entertainment

Ulajh Release Date: जान्हवी कपूर की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन दस्तक देगी ‘उलझ’

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म उलझ (Ulajh) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

आज यानी सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट(Ulajh Release Date) भी बता दी है। फैंस इस फिल्म का लंबे वक्त से इतंजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म पहले पांच जुलाई को दस्तक देने वाली थी। ऐसे में अब फिल्म की डेट बदल दी गई है।

फिल्म कब देगी दस्तक (Ulajh Release Date)

जान्हवी कपूर की अपकमिंग ‘उलझ’ देशभक्ति के ऊपर है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म की कहानी एक युवा डिप्लोमैट सुहाना के आगे-पिछे घूमती है। जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

https://twitter.com/JungleePictures/status/1805156653571949013

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी Ulajh

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री एक डिप्लोमैट के किरदार में नजर आ सकती है।

फिल्म की स्टारकास्ट (Ulajh Starcast)

उलझ में जान्हवी के साथ रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया, मियांग चांग, जितेंद्र जोशी, राजेश तैलंग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता आदि अभिनय करते नजर आएंगे। ऐसे में फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। फिल्म की रिलीज डेट ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें