Entertainment

जाह्नवी-राजकुमार का Mr and Mrs Mahi से पहला लुक हुआ जारी, महिमा और महेंद्र की भूमिका में आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही'( Mr and Mrs Mahi ) सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा हुआ था। ऐसे में अब मेकर्स ने आज यानी 15 अप्रैल को फिल्म से जाह्नवी-राजकुमार का पहला लुक भी रिलीज कर दिया है।

Mr and Mrs Mahi का पोस्टर हुआ जारी

फिल्म के इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर और राजकुमार नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई हैं। इस फिल्म में जहां राजकुमार राव महेंद्र की भूमिका में दिखाई देंगे। तो वहीं जाह्नवी महिमा का किरदार निभा रही है। दोनों स्टेडियम में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वो टीम इडिंया को चीयर करते नजर आ रहे है।

फिल्म के इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर और राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है, “आपको हमेशा अपने माता-पिता के सपने को जीने की जरूरत नहीं है…अपने सपने जियो…।”

फिल्म की कहानी MS Dhoni पर है आधारित

मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बेस्ड है। राजकुमार और जाह्नवी एक बार फिर पर्दे पर दर्शकों का मनोंरजन करने आ रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म रूही में नजर आई थी।

Mr and Mrs Mahi रिलीज डेट

इस फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी। पहले ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन अब इस फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button