Big NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लग रहा घंटों जाम, गुप्तकाशी-सोनप्रयाग तक की 35 किमी की दूरी पांच घंटे में हो रही तय

Kedarnath dham yatra में दिनों दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसके कारण यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पर घंटों का जाम लग जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों और आमजन दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ये है कि गुप्तकाशी-सोनप्रयाग तक की 35 किमी की दूरी पांच घंटे में तय हो रही है।

Kedarnath dham yatra में लग रहा घंटों जाम

Kedarnath dham yatra के लिए लोगों में दिनों दिन क्रेज बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ में दर्शन के लिए रोज क्षमता से ज्यादा लोग रहे हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने तीन जून तक पंजाकरण पर भी रोक लगा दी है। क्षमता से ज्यादा लोग आने के कारण यात्रा मार्गों पर जाम लगा रहा है। जिसमें घंटों लोग फंस रहे हैं।

सीमित संख्या में ही badri kedar के लिए भेजे जाएंगे यात्री

Kedarnath dham yatra में घंटों लग रहे जाम के कारण जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही badri kedar के लिए यात्री भेजने की बात कही है।

बता दें कि गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक जाने के लिए यात्रियों को पांच घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा है। जबकि गुप्तकाशी से सोनप्रयाग की दूरी महज 35 किमी है।

हर दिन badri kedar यात्रा में वाहनों में भी हो रहा इजाफा

Badri kedar यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह से ये संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती संख्या के कारण जाम का हाल ये है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच आए दिन कई जगहों पर 15 से 20 मिनट का जाम लग रहा है।

इसके साथ ही जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार से लेकर जवाड़ी बाईपास, केदारनाथ तिराहा तक वाहनों का जमावड़ा लग रहा है। जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक जाम से यात्री परेशान हो गए हैं। यहां दिनभर में कम से कम छह से आठ घंटे जाम की स्थिति बनी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button