TrendingHighlight

पिता की हैवानियत!,अपनी ही मासूम बेटियों का करता था Rape, खामोश रही मां, ऐसे हुआ खुलासा

Jaipur Man Rapes Daughters: राजस्थान के जयपुर से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर एक पिता अपनी ही मासूम बेटियों को रेप कर रहा था। 10 और 11 साल की इन मासूमों का काफी लंबे समय से उन्हीं के पिता द्वारा शोषण किया जा रहा था। ऐसे में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस बारे में मां को पता था लेकिन खौफ के कारण वो खामोश रही।

पिता की हैवानियत!, अपनी ही मासूम बेटियों का करता था रेप Man Rapes Daughters

आरोपी पिता बीते कई साल से अपनी बेटियों को हवस का शिकार( Rapes ) बना रहा था। डॉक्टर-NGO और पुलिस ने मिलकर उसकी इस हैवानियत का खुलासा किया। पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन के साथ-साथ अपनी ओर से केस दर्ज किया।

ऐसे हुआ खुलासा

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक बच्चियों के लगातार पेट दर्द रहने की वजह से उनकी मां पांच दिन पहले दोनों बेटियों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लेकर गई। वहां पर डॉक्टर ने बच्चियों की हालत देखी तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप करवाया गया।

मेडिकल जांच में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। लेकिन मासूमों की मां ने पति के खौफ के चलते कोई रिपोर्ट पति के खिलाफ नहीं दर्ज करवाई। उसे डर था कि पति उसे और बेटियों को पुलिस में शिकायत लिखावने की वजह से छोड़ देगा और उन पर अत्याचार करेगा।

खामोश रही मां

इस मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस और एनजीओ को दी। महिला की काउंसलिंग की गई। लेकिन उसके बाद भी बच्चियों की मां में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं आई। जिसके बाद पुलिस ने स्पाई कैमरे से महिला और दोनों बेटियों के बयान दर्ज किए।

सबूत जुटाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्पाई कैमरा के जरिए पुलिस ने दर्ज किए बयान

अब तक की जांच में ये खुलासा हुआ कि आरोपी पिता काफी सालों से बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मां को पता लगा तो उसने अपने पति को समझाने की काफी कोशिश की। साथ ही ऐसा ना करने को भी कहा। लेकिन पति ने उसे और बेटी दोनों को छोड़ देने और बदनाम कर देने की धमकी दी। जिससे वो कुछ ना बोलने पर मजबूर हो गई।

मां को लगता था कि बेटियों के मामले के खुलासे के बाद बदनामी होगी। साथ ही उसका पति उसे और बेटियों को छोड़ देगा। जिसके चलते उनकी आगे की जिंदगी खराब हो जाती है और उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती। ऐसे में बच्चियों की मां पुलिस के सामने कुछ भी खुले तौर पर बताने के लिए तैयार नहीं थी। इस मुश्किल को देखते हुए पुलिस को स्पाई कैमरे के जरिए बच्चियों की मां का बयान दर्ज करना पड़ा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें