Big NewsNational

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की बिगड़ी हालत, AIIMS में भर्ती, दो बार हुए बेहोश

Jagdeep Dhankhar Hospitalised: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ये एक हफ्ते में दो बार है जब वो बेहोश हुए है। अभी फिलहाल वो अस्पताल में ही भर्ती है। जहां उनकी एमआरआई समेत अन्य जरूरी जांच की जा रही है। 10 जनवरी को भी धनखड़ को दो बार बेहोशी आई थी।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी हालत Jagdeep Dhankhar Hospitalised AIIMS

जिसके बाद वो सोमवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए AIIMS पहुंचे थे। उनकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी। डॉक्टरों ने जगदीप धनखड़ को भर्ती होने और MRI समेत अन्य जांच कराने की सला दी है। बताते चलें कि पूर्व उपराष्ट्रपति पहले भी इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर चुके है।

AIIMS में भर्ती, दो बार हुए बेहोश

जब वो उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब वो कच्छ के रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उस दौरान भी वो कई बार अस्वस्थ दिखाई दिए। पहले भी उनकी सेहत को लेकर चिंताएं सामने आती रही हैं। बता दें कि बीते साल 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button