ब्यूरो- चुनावी घड़ी में सियासी प्रचार के शोर की बहती गंगा का फायदा उठाते हुए तेल कंपनियों ने भी अपने फायदा का लोटा भर लिया है। नोटबंदी की मार से त्रस्त सुस्त पड़े काम-धंधे के फफोले पर तेल कंपनियों ने बढे दामों का नमक रगड़ा है।
देश के उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीमे से देते हुए घरेलू गैस के दाम बढा दिए हैं। आज से लागू होने वाली नई दरों के बाद 1402 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनी ने एक- दो रूपए नहीं सीधे 67 रूपए की बढोत्तरी की है। आज से आपको 624 रूपए का घरेलू सिलेंडर 691 रुपए का मिलेगा। जबकि व्यवसायिक सिलेंडर के दाम में 140 रूपए की बढोत्तरी की गई है। 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक गैस सिलेंडर अब उपभोक्ताओं को 1330 रुपए में मिलेगा आज से पहले ये 1190 रुपए का मिलता था।