National : ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च, आपदाओं का पता लगाने के साथ करेगा कई काम, जानें खासियत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च, आपदाओं का पता लगाने के साथ करेगा कई काम, जानें खासियत

Renu Upreti
1 Min Read
ISRO's big leap into space, SSLV-D3 rocket launched

ISRO ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाई है। शुक्रवार सुबह 9.17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च किया गया। यह सफलतापूर्वलक अपनी कक्षा में स्थापित हो गया है। बता दें कि यह रॉकेट अपने साथ एक सैटेलाइट लेकर जा रहा है जो धरती की निगरानी के लिए बना है। इस सैटेलाइट्स पर तीन पैलोड्स लगे हैं। ये धरती से 475 किलोमीटर की ऊंचाई के गोलाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएंगे।

क्या होगा इस रॉकेट से फायदा?

  • इस रॉकेट से तीन सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। इनमें से एक सैटेलाइट 24 घंटे पृथ्वी की विस्तृत छवियों और फोटो को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • दूसरी सैटेलाइट महासागरों, पहाड़ों, बर्फ के आवरण और जंगलों जैसी पृथ्वी की विशेषताओं का विश्लेषण करेगी।
  • तीसरी सैटेलाइट अंतरिक्ष में पराबैंगनी विरिकण को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से पर्यावरण की मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन, भूकंप, सुनामी इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाया जा सकेगा। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर को महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करेगी। इसमें लगे EOIR दिन-रात में मिड और लॉन्च वेव की इंफ्रारेड तस्वीरें भी खीचेंगा।

Share This Article