UttarakhandChar Dham Yatra 2023Highlight

तीन जुलाई से खुलने जा रहा है IRCTC का पोर्टल, हेली सेवा के लिए 31 जुलाई तक होगी टिकटोें की बुकिंग

मानसून में भी बाबा केदार के दर तक हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल तीन जुलाई से खुलने जा रहा है। जिसमें आठ जुलाई से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।ॉ

3 जुलाई से खुलने जा रहा है IRCTC का पोर्टल

बता दें मानसून सीजन के चलते कई कंपनियों ने संचालन बंद कर दिया है। वर्तमान में केवल आर्यन और हिमालयन एविएशन की ही सेवाएं संचालित हैं। यूकाडा की ओर से हेली सेवा की बुकिंग के लिए स्लॉट खोल दिए गए हैं। सात जुलाई तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

ऐसे कराएं ऑनलाइन पंजीकरण

आईआरसीटीसी ने तीन जुलाई से बुकिंग पोर्टल खोलने की जानकारी दी है। जिसमें आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी।

यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर के टिकट बुक हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें