Big NewsUdham Singh Nagar News

IRB जवानों की बस हादसे का शिकार, तीन जवान घायल

जसपुर में आईआरबी जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताा जा रहा है कि रविवार सुबह साढ़े चार बजे ग्राम मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

IRB जवानों की बस हादसे का शिकार

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में आईआरबी जवानों की बस मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवानों को हल्की चोटें आईं हैं।

क्रेन की मदद से पलटी बस को बाहर निकलवाया

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद तीनों जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने सभी जवानों तो दूसरी बस से आईआरबी मुख्यालय बैलपड़ाव के लिए भेज दिया है। जबकि पलटी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें