Big NewsInternational News

Iran protests: अमेरिका आज करेगा ईरान पर हमला?, हजारों भारतीय भी फंसे, अबतक 3,400 की मौत

Iran Protests: ईरान में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां पर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। खबरों की माने तो अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां भी हो रही है। इन्हीं हालातों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ रहा है। कभी भी अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। भारत के भी कई नागरिक वहां फसे हुए है। जिसको लेकर भारत ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।

Iran

Iran protests: ईरान में अब तक 3,400 की मौत

एएफपी ने नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) एनजीओ की माने तो अब तक कम से कम 3,428 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। तो वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईरान ने विरोध प्रदर्शनों के बीच राजधानी तेहरान के आसपास के हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए है। इसके कारण भारतीय एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

Iran

हजारों भारतीय नागरिक फंसे

ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 10 से 12 हजार भारतीय मूल के लोग ईरान में मौजूद हैं। इसमें बड़ी संख्या छात्रों की है। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के चलते छात्रों से संपर्क करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

ईरान में हालात बिगड़ता देख बुधवार को तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें अपील की गई कि ईरान में रह रहे भारतीय जल्द से जल्द देश छोड़ दे। दूतावास ने लोगों से पूरी सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही प्रदर्शन या विरोध वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई।

Iran

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

ईरान में प्रदर्शनों पर हो रही सख्त कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इसमें ईरान सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बयानबाजी भी चल रही है। ट्रंप ने ईरान के नागरिकों से अपील की कि वो प्रदर्शन जारी रखे। उनके लिए मदद लाई जा रही है। इसी बयान के चलते ईरान की सरकार ने अमेरिका पर राजनीतिक अस्थिरता फैलाने, हिंसा भड़काने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

मिडिल ईस्ट की तरफ बढ़ा अमेरिकी नौसेना का बेड़ा

इसी बीच अमेरिकी नौसेना का बड़ा बेड़ा मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका के इस कदम को मौजूद हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका जल्द ही ईरान पर हमला कर सकता है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भारत-ईरान के बीच हुई बातचीत

बता दें कि बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया. हमने ईरान और उसके आसपास के बदलते हालात पर चर्चा की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button