Sports

हालात डरावने!, Iran Israel War के बीच फंसी बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) भी इस युद्ध के बीच फंस गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी की वो दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है। बताते चलें कि ईरान ने दुबई में भी हवाई हमला किया है। सिधु ने उस भयानक मंजर को भी बयां किया। हर घंटे हालात खराब होते जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि अब वो सुरक्षित हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसी बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों के बाद ईरान ने भी कई देशों में अमेरिकी ठीकानों पर हमला बोला था। जिसमें दुबई भी शामिल है। इस तनाव के चलते दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को रोका गया था। जिससे कई यात्रियों के फंसने की खबर सामने आई । पीवी सिंधु भी करीब 8 घंटे से ज्यादा दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:- सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव!, Ali Khamenei की हत्या के बाद Iran के नए सुप्रीम लीडर की घोषणा!

पीवी सिंधु ने भयानक मंजर किया बंया

इस बात की जानकारी पीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने भयानक मंजर बयां कर बताया कि “यह भयावह घटनाक्रम लगातार सामने आ रहा है और हालात हर घंटे और ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं.”‘

ये भी पढ़ें:- US-Israel strikes: मारे गए ईरान के Supreme Leader Ali Khamenei, कब और कैसे हुई हत्या?

एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका

उन्होंने आगे लिखा, “कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके पास ही एक धमाका हुआ. मेरे कोच को तुरंत उस इलाके से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था.”

सभी हैं सुरक्षित

आगे उन्होंने कहा कि, “दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अधिकारियों के अथक प्रयासों के कारण हम सभी अब सुरक्षित हैं और हमें एक और ज्यादा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. हमें सुरक्षित रखने में उनके अविश्वसनीय सहयोग और निरंतर सहायता के लिए दुबई स्थित इंडियन हाई कमीशन का भी विशेष धन्यवाद. फिलहाल, हम थोड़ा आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात सामान्य होने तक उम्मीद बनाए रख रहे हैं.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें