International News

सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव!, Ali Khamenei की हत्या के बाद Iran के नए सुप्रीम लीडर की घोषणा!

Mojtaba Khamenei New Supreme Leader Of Iran: ईरान की सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव हो गया है। हवाई हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अब आधिकारिक तौर पर नए लीडर का ऐलान कर दिया है। उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया है। सरकारी मीडिया की माने तो 28 फरवरी को अली खामेनेई के कार्यालय पर हमला किया गया था।

JAli Khamenei की हत्या के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर की घोषणा! Mojtaba Khamenei New Supreme Leader Of Iran

86 साल के अली खामेनेई की हत्या के बाद उनके छोटे बेटे मोजतबा ने अब सुप्रीम लीडर की कमान संभाल ली है। नए सुप्रीम लीडर की बात करें तो साल 1969 में मोजतबा का जन्म मशहद में हुआ था। वो अपने पिता के काफी करीबी भी थे। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने सरकार के कई बड़े और कूटनीतिक फैसलों में योगदान दिया।

कब और कैसे हुई खामेनेई की मौत? Iran Supreme Leader Ali Khamenei Killed

सरकार ने अली खामेनेई के शहीद होने पर 40 दिन का सार्वजनिक शोक भी घोषित किया है। साथ ही देश में सात दिनों तक छुट्टी का भी ऐलान किया है। बताते चलें कि खामेनेई को तेहरान में उनके कंपाउंड में मारा गया है। इसमें कहा गया कि हत्या शनिवार सुबह उनके ऑफिस में तब की गई जब वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सैटेलाइट तस्वीरों में भी कंपाउंड से काला धुआं उठता हुआ देखा गया।

नई राजनीतिक बहस और सवाल

ईरान के भीतर मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। कई वंश के आधार पर सत्ता सौंपने को लेकर विरोध कर रहे है। ये 1979 की क्रांति के खिलाफ है। हालांकि मोजतबा सैन्य समर्थन मिला है। जिसके चलते फिलहाल वो काफी मजबूत नेता माने जा रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें