Sportshighlight

कब होगा IPL 2025 Mega Auction, कहां किया जाएगा आयोजित?, जानें

IPL 2025 के मेगा ऑक्सन का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऑक्शन को लेकर अभी तक ऑफिशियल डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की माने तो 24 या 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन विदेश सरजमीं (IPL 2025 Mega Auction Update) में किया जाएगा। इससे पहले दुबई में IPL 2024 का मिनी ऑक्शन किया गया था।

कब होगा मेगा ऑक्शन? ( IPL 2025 Mega Auction )

पहले की तरह इस बार भी IPL 2025 ऑक्शन भारत के बाहर करने की ही योजना बनाई जा रही है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो इस बार ऑक्शन दुबई में ना होकर सऊदी में किया जा सकता है। तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन सिंगापुर में किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी BCCI ऑक्शन के लिए वेन्यू खोज रही है। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। हालांकि जल्द ही ऑक्शन वेन्यू की आधिकारिक डेट बताई जा सकती है क्योंकि भारत से अगर ऑक्शन बाहर होगा तो फ्रेंचाइजी को वीजा आदि चीजों का इंतजाम करना पडे़गा।

टीमों के रिटेंशन लिस्ट का एलान की अंतिम डेट

मेगा ऑक्शन के अलावा टीमों की रिटेंशन लिस्ट भी अभी तक जारी नहीं हुई है। IPL की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि टीमें टोटल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। जिसमें पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड से ज्यादा खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जा सकता। खबरों की मानें तो 31 अक्टूबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button