Sports

IPL 2024: MS Dhoni ने प्रैक्टिस के बाद फैंस को दिया ऑटोग्राफ, देखिए वायरल वीडियो

MS Dhoni Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस सीजन सबसे पहली भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच देखने को मिलेगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी IPL के लिए मैदान पर पसीना बहाना शुरु कर दिया है। ऐसे में MS Dhoni का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni ने प्रैक्टिस के बाद फैंस को दिया ऑटोग्राफ

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ चेन्नई के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी का ही एक वीडियो आईपीएल टीम चेन्नई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें धोनी अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

MS Dhoni का IPL करियर

धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक दिग्गज बल्लेबाज 250 मैच खेल चुके है। 250 मैचों में धोनी ने 5082 रन बनाए। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ स्कोर धोनी का 84* है। इस दौरान वो 239 छक्के और 349 चौके लगा चुके हैं। माही ने बतौर विकेटकिपर 42 स्टम्प्स और 142 कैच लिए हैं।

CSK के शुरुआती मैचों का शेड्यूल

IPL 2024 की बात करें तो शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल रिलीज किया जा चुका हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई और आरसीबी के बीच है। ये 22 मार्च को खेला जाएगा। तो वहीं चेन्नई का 26 मार्च को दूसरा मैच गुजरात टाइटंस से हैCSK का तीसरा मैच दिल्ली से होने वाला है। तो वहीं चौथा मैच हैदराबाद से होगा।

Back to top button