Trending

IPL 2024: रोहित के आउट होने का मनाया जश्न तो MI के सपोर्टर ने फोड़ दिया CSK के फैन का सिर, हुई मौत

IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल 2024 का रोमांच पूरे देश में जारी है। फैंस अपनी टीम को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन आईपीएल की वजह से किसी की जान चली जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल आईपीएल की चलते चेन्नई सुपर किंग्स के फैन को अपनी जान गवानी पड़ी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुंबई इंडियंस के एक फैंस ने सीएसके के एक फैन का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत इतनी गंभीर थी की इलाज़ के समय उसकी मौत हो गई। क्या है पूरा मामला? चलिए जानते है ।

MI के सपोर्टर ने फोड़ दिया CSK के फैन का सिर

दरअसल ये बात बीते बुधवार की है। आईपीएल 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। तो वहीं मुंबई केवल 246 रन ही बना पाई और मैच हार गई। ऐसे में इस मुकाबले में रोहित शर्मा 26 रन ही बना सके और आउट हो गए। रोहित के आउट होते ही 63 वर्ष के बंदोपंत बापसो टिबिले ने जश्न मनाते हुए मुंबई के फैंस से टीम की जीत पर सवाल पूछा। ये सवाल पूछकर MI फैंस चीड़ गए और बुजुर्ग पर डंडे से वार करना शुरू कर दिया। घायल होने के बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। जहा इलाज़ के समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया हमलावरों को गिरफ्तार

बता दें की बंदोपंत कोल्हापुर में रहते थे। वो CSK के सपोर्टर थे। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया है। बुजुर्ग पर हमला करने वाले मि के फैंस थे। 50 साल के बलवंत महादेव 35 साल के सागर सदाशिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आईपीएल की टीमों के फैंस आपस में भिड़ते नज़र आते रहे है। लेकिन ये मामला काफी घातक हो गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button